फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Former IAS Ramvilas: रामविलास की दून में संपत्तियों का राज नहीं खुलवा सकी विजिलेंस, पत्नी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई!

Wed, 13 Jul 2022 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

अप्रैल में विजिलेंस ने रामविलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 13 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में यादव सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं।

 
विज्ञापन
IAS Ram Vilas Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस रामविलास यादव की दून में संपत्तियों का राज विजिलेंस के हाथ नहीं लग पाया है। रामविलास की दून में आठ संपत्तियां बताई जा रही हैं। लेकिन, इन संपत्तियों को आय के किस स्रोत से उन्होंने खरीदा इसका पता लगाने के लिए कोई भी मुंह नहीं खोल रहा है। लगातार नोटिस जारी होने के बाद भी उनके परिवार का कोई सदस्य विजिलेंस के सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल में विजिलेंस ने रामविलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 13 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में यादव सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। यादव ने हर सवाल का के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया था। 

अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा इस बारे में भी कोई जानकारी विजिलेंस को नहीं मिल सकी है। विजिलेंस अब तक उनकी पत्नी को 15 से ज्यादा नोटिस भेज चुकी है। बावजूद वह विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद अब विजिलेंस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जल्द ही उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। उनके नाम पर एक स्कूल संचालित है। इसके अलावा नोएडा और देहरादून में भी संपत्तियां उनके नाम पर खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें