फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी दबोचा

Tue, 22 Sep 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने रुड़की तहसील के एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पटवारी ने एक ग्रामीण से पट्टे की जमीन पर पक्का निर्माण करने की एवज में 15 हजार रुपीए की मांग की थी। सोमवार को बतौर एडवांस 10 हजार रुपए लेते समय विजिलेंस ने उसे घर से दबोच लिया।
विज्ञापन


रुड़की तहसील के मतलबपुर गांव निवासी बृजेश पट्टे की जमीन पर बने अपने मकान में टीनशेड की जगह पक्का लेंटर डालना चाहता था। बृजेश के मुताबिक हलका सालियर पटवारी नरेंद्र कांबोज ने पट्टे की जमीन पर पक्के निर्माण को नियम के विपरीत बताते हुए काम बंद करा दिया। इसके बाद निर्माण करने की एवज में 15 हजार रिश्वत मांगी गई।

10 हजार रुपए निर्माण से पहले और पांच हजार निर्माण पूरा होने के बाद देने की बात तय होने पर बृजेश ने इसकी सूचना तीन दिन पहले विजिलेंस को दे दी। योजना के तहत बृजेश सोमवार की दोपहर पटवारी के घर सुभाषनगर 10 हजार रुपए लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


जैसे ही पटवारी नरेंद्र कांबोज ने रुपए हाथ में पकड़े, इंस्पेक्टर जयमल सिंह नेगी की अगुवाई में पहुंची विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया।

पटवारी ने झूठा फंसाने का तर्क देते हुए विरोध भी किया। विजिलेंस ने आरोपी को गंगनहर कोतवाली लाकर पूछताछ की। सूचना पर तहसील के पटवारी भी साथी से हाल चाल पूछने कोतवाली पहुंचे। पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी कर विजिलेंस की टीम आरोपी को लेकर देहरादून रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें