फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: प्रभारी बीईओ एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने RTE के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा

Wed, 01 Apr 2026 02:05 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) व उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बिष्ट के साथ विजिलेंस ने महिला सहयोगी पुष्पांजलि को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक बिष्ट की सहयोगी पुष्पांजलि निवासी डालनवाला (देहरादून), हाल निवासी स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश एक निजी स्कूल की संचालिका है। बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम बुधवार को पूरी प्लानिंग के साथ नेपाली फार्म तिराहे पर बैठी रही। जैसे ही धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत की रकम लेने पहुंचा टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी से विजिलेंस की टीम ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पिछले 15 दिनों से शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के लिए परेशान कर रहे थे। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि मामले में लेनदेन और दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की जा रही है, अगर किसी और की संलिप्ता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Dehraun: युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में किया बंद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन


आरटीई भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार धनवीर सिंह बिष्ट ने आशुतोष नगर ऋषिकेश स्थित एक स्कूल के मालिक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति से जुड़े बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। स्कूल संचालकों ने बताया कि यह विद्यालय एक साल पहले बंद हो चुका है, इससे संबंधित दस्तावेज शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए गए थे। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय का 3.85 लाख रुपये बकाया था, जिसका भुगतान करने के बदले प्रभारीखंड शिक्षा अधिकारी 2.25 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें