फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में प्रभावी तरीके से लागू होगा विद्या एप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में प्रभावी तरीके से लागू होगा विद्या एप
विज्ञापन

देहरादून। शिक्षा विभाग की ओर से शासकीय व अशासकीय स्कूलों में विद्या एप को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी है। विद्या एप पर छात्रों को कक्षा एक से 12वीं तक पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया है। अब निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की बैठक में सोमवार को जिला शिक्षाधिकारी यशवंत चौधरी ने बताया ने कहा कि विद्या एप सरकारी शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। स्कूलों को विद्या एप की उपयोगिता व संचालन की जानकारी दी जा रही हैं, ताकि छात्रों को विद्या एप से जोड़ा जा सके। एप में आईआईटी, जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री मुहैया कराई गई है। इसके अलावा कोडिंग, प्रोग्रामिंग लर्निंग कोर्स भी उपलब्ध रहेगा। यह एप आईआईटी दिल्ली एल्युमिनी द्वारा निशुल्क मुहैया कराया गया है। विद्या एप के संस्थापक गौरव गोयल ने शिक्षकों को एप संचालन की जानकारी दी। बैठक में शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विद्या एप के राज्य प्रमुख प्रांजल डोंगरे, राष्ट्रीय समन्वयक अदिति बानिक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें