फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति की ओर से मंदिर में घी के 501 दीये जलाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में सोमवार को मंदिर में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरती के बाद भारत माता और शहीद के स्मारक की रंगोली बनाकर 501 दीये रखकर जलाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के पृथ्वीनाथ महादेव की जय, वंदे मातरम, भारत माता की जय, शहीदों तुम्हारा यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान.. आदि जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो गया। इस मौके पर दिगंबर भागवत, दिनेश पुरी, भारत भूषण पाठक, आशीष उनियाल, प्रवीण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, राजकुमार गुप्ता, दिलीप सैनी, अशोक ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, दीपक मित्तल, शिवसेना के गौरव कुमार, दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, कुंवर जपिंदर सिंह, कांग्रेस के लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें