01 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित शौर्य पथ संचलन में शामिल हुए कार्यकर्ता
- फोटो : RISHIKESH
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
बृहस्पतिवार को जौलीग्रांट चौक से शौर्य पथ संचलन शुरू हुआ। जो दुर्गा चौक, भानियावाला, नगर चौक डोईवाला, मिल रोड होते हुए प्रेमनगर बाजार पंचायत घर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। पथ संचलन की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने की। पथ संचलन में विशेष अतिथि प्रांत मंत्री दिलीप मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष भारत गगन भूषण, प्रांत संयोजिका भावना ठाकुर के अलावा जिला समरसता प्रमुख संतोष राजपूत, प्रखंड मंत्री, सतवीर मखलोगा, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जतिन राजपूत, प्रखंड संयोजक अविनाश सिंह, वरदान सेठ, संदीप सिंह सन्नी, ममता नयाल और वैभव पाल आदि मौजूद थे। संवाद