फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: शाम साढ़े 6 से 9 बजे तक अपर माल रोड पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही, ये रहेगा रूट

Wed, 22 May 2019 08:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल माल रोड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नैनीताल शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शाम साढ़े 6 से रात 9 बजे तक अपर माल रोड को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है, जो 30 जून तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


अब शाम साढ़े 6 बजे के बाद वाहन लोअर माल रोड से होते हुए मल्लीताल तो जा पाएंगे, लेकिन तल्लीताल आने वाले वाहनों को राजभवन रोड से होते हुए आना होगा। पर्यटन सीजन में नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सीओ विजय थापा ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कारण देरी से यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि हर वर्ष पर्यटन सीजन में 15 मई के बाद नगर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही के प्रतिबंधित समय को एक घंटा बढ़ा दिया जाता है। इसके तहत सामान्य दिनों में शाम 6 से रात 8 बजे तक बंद रहने वाली माल रोड पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का समय बढ़ाकर रात 9 बजे तक कर दिया जाता है। इस बार पर्यटन सीजन कुछ देरी से शुरू होने के कारण 6 दिनों की देरी से यह निर्णय मंगलवार को लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें