फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 18 Apr 2019 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुद्रपुर में गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भूतबंग्ला निवासी भजन लाल (55) पुत्र मोहन लाल बीते बुधवार को डिबडिबा कालोनी में शादी समारोह में बाइक से गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे वह घर को लौट रहे थे। इस दौरान गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल भजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की दो लड़कियां और तीन लड़के हैं। मृतक बकरी-बकरों को खरीदने और बेचने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें