फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार का दिन उत्तराखंड के लिए साबित हुआ 'मनहूस', दो और दर्दनाक हादसों में गई कई जान

Wed, 07 Feb 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident in bajpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बुधवार का दिन 'मनहूस' साबित हुआ। जहां एक ओर स्वांला में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं कुमाऊं के बाजपुर और गढ़वाल के देवप्रयाग में हुए दो अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


उधमसिंह नगर में बाजपुर रोड पर सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी के पुल पर लकड़ी के छिलकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और पेप्सी से भरी टाटा 407 की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरे।

टाटा 407 में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मृतकों में चालक भी शामिल है जिसका नाम गंगाराम निवासी मंसूरपुर बरेली, अमरीश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम दतियाना मुजफ्फरनगर यूपी, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कार के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई

खाई में गिरा वाहन - फोटो : file photo
बुधवार को ही ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर साकनीधार में कार के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को सी एच सी बागी में भर्ती कराया गया है। कार हरिद्वार से श्रीनगर जा रही थी।

थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि बुधवार तड़के  देवप्रयाग से करीब 18 कि मी आगे साकनीधार में फोर्ड कार( सं जे एच 01 सी जे 7402) करीब सौ मीटर खाई में गिरी। जिसमे चालक मनीष वर्मा (35 वर्ष )पुत्र सुरेन्द्र वर्मा  नि0 निकट शिवालिक स्कूल, ज्वालापुर हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि निशांत (29 वर्ष) पुत्र बुधिया लाल, नि. नगला पद्दी, आगरा हाल ज्वालापुर और रवि रंजन मिश्रा (30 वर्ष )पुत्र अरुणकुमार बीओसीएम कॉलोनी, जिला रांची (झारखण्ड) गंभीर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकालकर 108 से सीएचसी बागी, देवप्रयाग पहुंचाया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें