विकासनगर से खरसाली गांव में निर्माण सामग्री को लेकर आ रहा एक पीकअप वाहन जानकीचट्टी से पहले सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन चालक व अन्य दूसरे ने कूदकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में ओवर लोडिंग के साथ ही उक्त स्थान पर खड़ी चढ़ाई होने के कारण वाहन पीछे लुढ़कता हुआ गया।