फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम धामी को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने बधाई दी। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गुरुद्वारा सभा, भाजपा महिला मोर्चा, किसान आयोग और अखिल गढ़वाल सभा समेत कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधियों ने राज्य में सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास का प्रतीक है। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उत्तराखंड को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें