फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Rain: बारिश से उफान पर आया भट्टा फॉल, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक, तेज बहाव के चलते बढ़ी सतर्कता

Sat, 11 Jul 2026 07:14 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज़ एजेंसी, मसूरी

सार

उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। मसूरी में भट्टा फॉल का रौद्र रूप देख पर्यटक सहम गए।
विज्ञापन
भट्टा फॉल, मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं भारी बारिश का असर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भट्टा फॉल पर भी देखने को मिला, जहां झरने का पानी तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। सामान्य दिनों में शांत नजर आने वाला भट्टा फॉल बारिश के बाद अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक भी हैरान रह गए।

बारिश के कारण भट्टा फॉल में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। झरने से गिरता तेज पानी और आसपास बहते जलधाराओं का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि भट्टा फॉल में पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।

विज्ञापन


पर्यटकों का कहना है कि बारिश के बाद पहाड़ों का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है, लेकिन तेज बहाव वाले स्थानों पर सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं स्थानीय लोग भी मौसम के रुख को देखते हुए सतर्क नजर आ रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Chamoli: अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शिवम ने बताया कि बारिश के कारण भट्टा फाँल में पानी बढ़ गया है। इससे फाँल अपने रौद्र रुप में दिखाई दिया।हालांकि फाँल का पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नही हुआ है। कहा पानी बढ़ने के साथ ही स्थानीय व्यापारी, रेस्टोरेंट संचालक सतर्क है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें