फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के मेजर के घर से कीमती सामान व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सेना के एक मेजर के घर भी हाथ साफ कर दिया। चोरों में वहां ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया और जेवर व नकदी उड़ा ले गए। 11 जनवरी को हुई घटना को लेकर शनिवार को दून पहुंची अफसर की पत्नी ने तहरीर दी। तहरीर पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की वारदात मेजर संजख खरुला निवासी आकृति विहार, टर्नर रोड के घर में हुई। उनका मकान हाल में बंद था। 11 जनवरी की रात पड़ोसी को घर के अंदर किसी के होने की आहट आ रही थी। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी सामान बिखरा पड़ा था। अंदर कोई मौजूद नहीं था। इसे लेकर पड़ोसी ने मेजर को सूचना दी। सूचना के बाद शनिवार को उनकी पत्नी प्रतिभा दून पहुंचीं। उन्होंने क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर दी। चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, पूजा और गुल्लक का कैश, कार की चाबी, हार्ड डिस्क आदि चुरा ले गए हैं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें