फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley OF Flowers: अचानक उफान पर आया गदेरा, पुलिया बहने से 189 पर्यटक फंसे, ऐसे किया रेस्क्यू

Thu, 29 Aug 2024 08:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

Uttarakhand News: दोपहर को फूलों की घाटी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो गई। जिसके चलते घांघरिया से कुछ दूरी पर बहने वाला गदेरा उफान पर आने से पैदल पुलिया बह गई।
विज्ञापन
पुलिया बही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक तेज बारिश होने से बृहस्पतिवार को फूलों की घाटी के ट्रैक पर गदेरा उफान पर आ गया और गदेरे पर स्थित पक्की पुलिया बह गई। जिससे 189 पर्यटक वहीं फंस गए। बाद में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर यहां वैकल्पिक पुलिया बनाई, जिसके बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित गदेरा पार करा दिया गया।

विज्ञापन


दोपहर को फूलों की घाटी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो गई। जिसके चलते घांघरिया से कुछ दूरी पर बहने वाला गदेरा उफान पर आने से पैदल पुलिया बह गई। इससे घाटी में घूमने गए 189 पर्यटक फंस गए। सूचना पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। पाइप और रेलिंग की मदद से वैकल्पिक पुलिया बनाई। जिसके बाद वन कर्मियों ने एक-एक करके करके सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन

देखें वीडियो...  फूलों की घाटी में अचानक बढ़ा घोसा नाले का जलस्तर, फंसे 189 पर्यटकों को किया रेस्क्यू
 
फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ने से पैदल पुलिया बह गई। सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को पर्यटकों को घाटी में भेजने के लिए मौसम के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें