फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए कल खुल जाएगी फूलों की घाटी, दीदार करने के लिए चुकाना होगा इतना शुल्क

Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून यानी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। घाटी की सैर के लिए आम पर्यटकों को 150 और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन


फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों को गोविंद घाट से पुलना तक छोटे वाहन से जाना होगा। उससे आगे पूरा पैदल मार्ग है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी तक पहुंचने के लिए हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया गया है।

वामण धोड़ में अस्थायी पुल तैयार किया गया है। घाटी में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें