:- माफ करना वेलेंटाइन, आज कोई गुलाब नहीं,.. नहीं रखा कभी कोई गुमां झूठे कसीदों पर, नवाजेंगे कैसे भला फकत उनको गुलाबों से, ये सारा बाग ही कुर्बान पुलवामा शहीदों पर।
:- वतन से मोहब्बत वह इस कदर निभा गए, मोहब्बत के लिए वतन पर जान लुटा गए।
:- वह इश्क कुछ इस कदर निभा गए, तिरंगे की खातिर जान लुटा गए।
दिन भर ट्रेंड किया पुलवामा
ट्विटर पर शुक्रवार को दिनभर पुलवामा हादसे से संबंधित हैशटैग ट्रेंड करते रहे। इन हैशटैगों की संख्या वेलेंटाइन डे से कही ज्यादा थी। अगर ट्वीटों की संख्या भी देखी जाए तो ये भी वेलेंटाइन से ज्यादा थे। इन हैशटैगों में #CRPF, #Blackday, #pulwamaAttack, #PulwamaNahinBhulenge, #Pulwamamartyrs, #PulwamaTerrorAttack, #Indianarmy #पुलवामाशहीदोंकासम्मानकरो प्रमुख थे।
पुलवामा के बारे में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सर्च
गूगल ट्रेंड के अनुसार दोपहर दो बजे तक पूरे भारत में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा लोगों ने पुलवामा के बारे में गूगल पर सर्च किया। इसके बाद झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में हमले के बारे में गूगल पर जानकारी हासिल की गई। गौर करने वाली बात यह भी है अमूमन सोशल साइट्स में सुर्खियों में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सर्च के मामले में पुलवामा से काफी पीछे हैं।