रोज डे के साथ शनिवार से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन के लिए शहर का बाजार भी पूरी तरह तैयार है। फूल की दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाब दिखाई दे रहे हैं।
कहते हैं गुलाब बिना कहे दिल की बात कह देता है। बाजार में तरह-तरह के गुलाब हैं, हालांकि इसमें सबसे ज्यादा मांग लाल गुलाब की है। कोई कली तो कोई खिला हुआ गुलाब पसंद कर रहा है। रोज डे को लेकर गुलाब के दामों में उछाल भी देखने को आया है।
सामान्य दिनों में 20 से 25 रुपये में बिकने वाले साधारण लाल गुलाब के दाम 40 से 50 रुपये पहुंच गए हैं। हालांकि बाजार में बनावटी गुलाब की भी खूब डिमांड है। इसमें खुशबू वाले और कली से फूल बनने वाले गुलाब को बेहद किया जा रहा है।