फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, लिया राहत एवं बचाव कार्य का जायजा

Thu, 16 Nov 2023 01:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Tunnel Rescue News: सिलक्यारा में मजदूरों का राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सुरंग में आए मलबे में जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन के जरिए पहला पाइप डाला जा चुका है। जिसके बाद अब ड्रिलिंग का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने लिया साइट का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में साइट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि काम चल रहा है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी एक्सपर्ट से बातचीत करके हमारा पूरा प्रयास है कि मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। उनसे मेरी बात हुई है। हम सब तरह के विकल्प देख रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि शुरुआती बचाव कार्य में ड्रिलिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गड़बड़ी हुई, यही कारण है कि हमने इसे रोक दिया, क्योंकि इससे अधिक खतरनाक साबित हो सकता था। अब, एक नई मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस कार्य को दो-तीन दिनों में सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग में शुरू हुई ड्रिलिंग

सिलक्यारा में मजदूरों का राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सुरंग में आए मलबे में जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन के जरिए पहला पाइप डाला जा चुका है। जिसके बाद अब ड्रिलिंग का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें