फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ प्रो. डिक्स बोले, अभियान सकारात्मक, जल्द मिलेगी सफलता

Mon, 20 Nov 2023 08:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)

सार

प्रो. डिक्स ने सोमवार को सुरंग के ऊपर पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां से डि्लिंग शुरू की जाएगी। मीडिया से बातचीत में प्रो. डिक्स ने कहा, हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ प्रो.आर्नोल्ड डिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरों के बचाव के लिए अभी तक जो भी प्रयास किए गए हैं, वे सकारात्मक हैं। जल्द ही सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इंटरनेशनल टनलिंग और अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, बचाव के सभी प्रयास और तेज हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रो. डिक्स ने सोमवार को सुरंग के ऊपर पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां से डि्लिंग शुरू की जाएगी। मीडिया से बातचीत में प्रो. डिक्स ने कहा, हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कहा, जो स्थान चुना गया है, वह सुरंग के मुख्य द्वार से 320 मीटर दूरी पर है, जहां से करीब 90 मीटर डि्ल करने के बाद मजदूरों तक पहुंचा जा सकेगा।

Operation Silkyara: नौ दिन बाद मिली पहली सफलता...सुरंग में आर-पार हुआ छह इंच का पाइप, भेजी जाएगी खाद्य सामग्री
विज्ञापन


बताया, यहां भूगर्भीय स्थिति अनुकूल पाई गई है। उनके साथ एसजेवीएनएल और आरवीएनएल के विशेषज्ञों ने भी मौका मुआयना किया। उम्मीद जताई जा रही कि मंगलवार को दोनों कंपनियों की मशीन यहां पहुंच जाएंगी और अगले 30 घंटे में उनसे डि्ल का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

एसजेवीएन की तीन मशीन आ रहीं
एसजेवीएन के अधिकारी जसवंत कपूर ने बताया, उनकी तीन मशीन यहां पहुंच रही हैं। एक मशीन शाम को पहुंच गई। बाकी दो मशीन भी यहां पहुंच जाएंगी। बताया, हमने बैकअप प्लान भी बना लिया है। मंगलवार को सुबह सभी मशीन ऊपर पहुंचाई जाएंगी। वहीं, आरवीएनएल के अपर महाप्रबंधक विजय डंगवाल ने बताया, उनकी लाइफलाइन डि्ल मशीन मंगलवार को पहुंच जाएगी। अभी रास्ते में है। इससे मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री, मोबाइल आदि भीतर पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें