नई राह पर चल रहा काम, पुरानी भी बंद नहीं
एक ओर जहां वर्टिकल सुरंग बनाकर मजदूरों को बाहर निकालने के विकल्प पर विचार चल रहा है, वहीं दूसरी ओर पुरानी ऑगर मशीन को भी चलाने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को मशीन में कंपन आने के कारण उसे बंद कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को मशीन पर दबाव बनाने के लिए बड़े-बड़े बोल्डर मंगाए हैं। रविवार को इस पर भी ड्रिलिंग शुरू हो सकती है।
आधुनिक तकनीक की मदद रहे हैं : सीएम धामी
श्रमिकों को निकालने के लिए दुनिया में खोजी गई आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। हम जल्द उन्हें निकाल लेंगे। मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें..सुरंग के अंदर से आई आवाज: मेरा पेट नहीं भर रहा, मुझे जल्दी बाहर निकालो...20 साल के दीपक की टूट रही अब हिम्मत
संसाधनों की कमी नहीं सभी विकल्प तलाश रहे
मजदूरों को बचाने के लिए हम सभी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। हमारे पास संसाधनों, विकल्पों और तौरतरीके की कमी नहीं है। वर्टिकल ड्रिलिंग का विकल्प भी खुला है। हम विदेशी सलाहकारों की मदद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है इस अभियान को जितना जल्दी हो सके पूरा करना है। - भास्कर खुल्बे, पीएमओ के पूर्व सलाहकार