फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: यात्रा के इतिहास में बना रिकॉर्ड, 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 19 Nov 2023 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अबकी चारधाम संग हेमकुंड में श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। बाबा केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 19.61 लाख ने दर्शन किए।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह ने इस बार 56 लाख से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के इतिहास में चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है।

केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चारधाम यात्रा के लिए लगभग 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 56.13 लाख से अधिक ने दर्शन किए। यात्रा के इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार हुआ है।

प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। इस पर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सही साबित हुई है। वर्ष 2022 में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है। 2021 में 5.29 लाख और 2020 में मात्र 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

धाम             दर्शन करने वाले श्रद्धालु

केदारनाथ       19,61,025

बदरीनाथ        18,34,729

गंगोत्री             9,05,174

यमुनोत्री                7,35,244

हेमकुंड साहिब    1,77,463

कुल-             56,13, 635

ये भी पढ़ें...मां को ही बेरहमी से मार डाला:  बेटे की कई हरकतों से वाकिफ थे डीएसपी, हवालात में कबूलनामा सुन टूट गए बुरी तरह


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें