फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में फिर बरसी आसमानी आफत: बारिश से मातली में दो गदेरे उफनाए, 20 घरों में घुसा पानी और मलबा

Wed, 20 Aug 2025 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बारिश के बाद मातली में दुग्धडेयरी और आंबेडकर भवन के समीप दो बरसाती गदेरों में जलस्तर बढ़ने के कारण वे उफान पर बहने लगे।
विज्ञापन
मातली में घरों में घुसा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में डुंडा विकासखंड के मातली गांव में दो गदेरे उफान पर आने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। इससे 20 घरों के लोगों ने नजदीकी होटलों में शरण ली। वहीं मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे भी करीब पांच घंटे बंद रहा। बीआरओ ने मलबा हटाकर हाईवे पर आवाजाही सुचारू की।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी अरविंद उनियाल, सुभाष जुयाल, राजपाल पंवार ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद मातली में दुग्धडेयरी और आंबेडकर भवन के समीप दो बरसाती गदेरों में जलस्तर बढ़ने के कारण वे उफान पर बहने लगे। इससे करीब 20 घरों में पानी और मलबा घुस गया। गदेरे में पानी बढ़ने डरे लोगों ने रतजागा करने के साथ ही घर छोड़कर होटलों में चले गए।

Chamoli:  गुलाबकोटी के समीप बदरीनाथ हाईवे का एक हिस्सा टूटा, आवाजाही बंद, नीचे की सुरक्षा दीवार भी टूटी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहीं मातली में गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने के कारण आवाजाही करीब पांच घंटे बंद रही। हालांकि बीआरओ ने मलबा हटाकर वहां पर आवाजाही शुरू करवाई लेकिन सड़क पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बनने के कारण आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मातली के साथ ही जोशियाड़ा और कोटी व बोंगा रोड और गोफियारा में नाले उफान पर आने के कारण कई घरों में पानी घुसा। इससे लोगों ने जागकर पूरी रात काटी। वहीं नालों में पानी आने के कारण कई घरों की सुरक्षा दीवारों और आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें