फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Rainfall: बदांऊ गांव में आंधी-तूफान से उड़ी कोठार की टिन की छत, चपेट में आई दो महिलाएं गंभीर घायल

Wed, 21 May 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Weather Update: दोपहर बाद मोरी क्षेत्र में चली तेज आंधी-तूफान के कारण सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में एक अन्न भंडारण के कोठार की टिन उड़ गई।
विज्ञापन
टिन की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरी विकासखंड के सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में कोठार की छत की टिन उड़ गई, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी उपचार के लिए पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दोपहर बाद मोरी क्षेत्र में चली तेज आंधी-तूफान के कारण सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में एक अन्न भंडारण के कोठार की टिन उड़ गई। इसी दौरान पास खड़ी दो महिलाएं उसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई।

उत्तरकाशी में भारी बारिश-ओलावृष्टि: गदेरे उफनाए, यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, जाम में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने मजुला देवी (55) पत्नी रणवीर सिंह और पूरण देवी (56) पत्नी उज्जवल सिंह को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी मोरी पहुंचाया। वहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। राजस्व उप निरीक्षक सोहन सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें