फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पति के साथ भागीरथी नदी से जल भरने गई थी महिला, पैर फिसलने से तेज बहाव में बही

Wed, 25 Jun 2025 07:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi News: कस्तूरी देवी अपने पति के साथ जल भरने के लिए उजेली घाट पर गई थी। वहां पर अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
नहीं में बही महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में नगर क्षेत्र के उजेली के पास पति के साथ जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने ही पुलिस सहित एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमें मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में खोज-बचाव अभियान चलाया, लेकिन नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर में उसका कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


नगर कोतवाल निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि खांड गांव निवासी कैलाशी देवी से मिली जानकारी के अनुसार उसकी ननंद कस्तूरी देवी पत्नी दरवियान निवासी नारायणपुरी बड़कोट उनके घर पर आए हुए थे।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में कल तीन घंटे बंद रहेगा रास्ता, इस समय नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद कस्तूरी देवी अपने पति के साथ जल भरने के लिए उजेली घाट पर गई थी। वहां पर अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। कैंथोला ने बताया कि नदी का जलस्तर और बहाव भी इन दिनों तेज होने के कारण अभियान में परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें