ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व उदयन मुहिम के तहत उत्तरकाशी पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस को पिछले कुछ समय से शहर के कुछ मेडिकल स्टारों पर प्रतिबंधित व नशीली दवाएं बेचने की सूचना मिल रही थी।
उत्तरकाशी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) देहरादून और उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं को चेक कर उनके सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। वहीं कुछ मेडिकल स्टोर संचालक छापा पड़ने की भनक लगते ही स्टोर बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व उदयन मुहिम के तहत उत्तरकाशी पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस को पिछले कुछ समय से शहर के कुछ मेडिकल स्टारों पर प्रतिबंधित व नशीली दवाएं बेचने की सूचना मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुख्य बाजार सहित विश्वनाथ चौक व जोशियाड़ा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक मेडिकल स्टारों पर छापेमारी की।
औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी ने मुख्य बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में दवाओं के स्टॉक, सप्लाई सहित लाइसेंस की चेकिंग की। साथ ही प्रतिबंधित एवं नशीली दवाएं मिलने पर उनके सैंपल भरे।
इस दौरान एनआरएक्स दवाई की बिक्री के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं करने का भी पता चला। टीम की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। टीम में एसआई दिलमोहन बिष्ट, एएसआई मनीष कवि आदि शामिल रहे।