फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: सिरगा गांव के चार मकानों में लगी भीषण आग, चपेट में आकर सारा सामान हुआ राख

Tue, 02 Nov 2021 01:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Fire News: पानी की व्यवस्था गांव से करीब आधा किमी दूर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
घरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के पुरोला में मोरी ब्लाक के सिरगा गांव में मंगलवार को पूर्ति तोक में आग लगने से करीब चार मकान जल गए। इस अग्निकांड में घरों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पानी की व्यवस्था गांव से आधा किमी दूर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। सांकरी सौड़ निवासी चैन सिंह रावत ने बताया कि उनके गांव से भी  60-70 लोग आग बुझाने पूर्ति गांव पहुंच गए है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें