फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर कल से होगा वासुसेना का अभ्यास, एएन-32 विमान करेगा लैंडिंग और टेक ऑफ

Mon, 16 Sep 2024 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi News: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अपने विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती है।
विज्ञापन
एएन 32 विमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना मंगलवार से अपने मल्टी पर्पज एएन 32 विमान से लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास शुरू करेगी। यह अभ्यास सप्ताहभर तक चलेगा। इसमें पहले दिन एनएन 32 विमान के आसमान में चक्कर लगाकर वापस लौटने की जानकारी है।

विज्ञापन


बता दें कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अपने विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती है। इसी क्रम में वायुसेना यहां सप्ताहभर तक अभ्यास करने जा रही है। हवाई अड्डे की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे यूपी निर्माण निगम के प्रभारी इंजीनियर घनश्याम सिंह ने बताया कि सैन्य अभ्यास के लिए मौसम विशेषज्ञ यहां पहुंच चुके हैं।

Rishikesh: भाई को बचाने के लिए गंगा में कूद गई दो बहनें, SDRF ने किशोरियों को ढूंढने के लिए शुरू किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वायुसेना की दो टेक्निकल टीम भागलपुर बिहार एयरबेस से यहां पहुंचेगी, जिसके बाद एनएन 32 विमान आमसान में चक्कर लगाकर वापस लौटेगा। वहीं, बुधवार से फिर यहां लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें