फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Story of success: उत्तरकाशी की बेटी ने 15 दिन में नाप दिए एवरेस्ट और मकालू पर्वत

Wed, 01 Jun 2022 12:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी 

सार

उत्तरकाशी की बेटी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसके बारे में जानकर हर काई हैरान है। उनकी इस सफलता से उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है। वह सविता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
पर्वतारोही सविता कंसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। उनके कदम यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। चार बहनों में सबसे छोटी सविता (25) का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया। 

सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता की सफलता पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, पर्वतारोही विष्णु सेमवाल, माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, माधव जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


इन चोटियों को कर चुकीं फतह
सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत (7120 मीटर), हनुमान टिब्बा(5930 मीटर), कोलाहाई (5400 मीटर), द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर), तुलियान चोटी (5500 मीटर), दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें