फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Cloudburst: धराली आपदा के बाद से मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक लापता, रिश्तेदार तलाश में जुटे

Thu, 07 Aug 2025 02:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धराली आपदा के बाद से मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक लापता है। यह गंगोत्री घूमने आए थे। 

विज्ञापन
धराली में आपदा - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री घूमने आए मुंबई के तीन वरिष्ठ नागरिक धराली हादसे के बाद से लापता हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इलाके में भारी भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। परिवार का पिछले 40 घंटों से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


लापता बुजुर्गों में मुंबई के रहने वाली सुशीला (60), काशीनाथ (65) और चंद्रभागा सनाप (55) के नाम शामिल हैं। ये तीनों पांच अगस्त को गंगोत्री दर्शन के बाद हर्षिल होते हुए उत्तरकाशी लौटने वाले थे। उनके रिश्तेदार सतीश उगले ने बताया कि पांच अगस्त के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi Cloudburst: बादल फटने से नहीं आई धराली में इतनी भयानक आपदा, वैज्ञानिकों ने बताई असली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय धराली में आपदा आई उस समय उनकी मां और मौसी वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल उनकी तलाश में जुट गए हैं लेकिन भूस्खलन से बाधित रास्तों के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें