फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Flood: आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों के लिए तीन IAS, तीन IPS तैनात, पीएसी भी रवाना

Tue, 05 Aug 2025 11:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने आईएएस अभिषेक रुहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों के लिए तैनाती का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में तबाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों के लिए तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस, तीन आईपीएस अधिकारियों को तैनात कर दिया है। इसके अलावा चार जिलों से 160 कर्मचारियों, पीएसी, पुलिस की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने आईएएस अभिषेक रुहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों के लिए तैनाती का आदेश जारी कर दिया। उधर, गृह विभाग ने भी आईपीएस प्रदीप राय, अमित श्रीवास्तव प्रथम व सुरजीत सिंह पंवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र में तैनाती का आदेश जारी किया। ये मंडलायुक्त और आईजी गढ़वाल के निर्देशों का पालन करेंगे।

उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: सैलाब के बीच जान बचाता दिखा शख्स, लोग बोले-भाग भाई भाग...और फिर; देखें वीडियो
विज्ञापन


डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य के लिए अधिक से अधिक पुलिस बल को भेज दिया गया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी से छह इंस्पेक्टर, 54 दरोगा और 100 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों को रवाना किया गया है। इसके अलावा आईआरबी द्वितीय के सी दल को कमांडेंट श्वेता चौबे के नेतृत्व में तैनात किया गया है। 40वीं वाहिनी पीएसी के ई-दल को भी आपदाग्रस्त इलाके के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हरिद्वार, देहरादून, एसटीएफ, पौड़ी और टिहरी से 10 डीएसपी को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया है। इनमें डीएसपी नरेंद्र पंत, विवेक कुमार, मनोज कुमार असवाल, अनुज, तुषार वोहरा, स्वप्निल मुयाल, नीरज सेमवाल, अखिलेश कुमार, महेश जोशी और सुशील रावत शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि आपदा में राहत बचाव कार्य पर मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा रही है। इसके लिए आपदा परिचालन केंद्र से लगातार समन्वय बनाकर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें