मार्ग बाधित होने एवं मौसम खराब होने के कारण राहत और बचाव दलों को घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम अनुकूल होते ही, राहत और बचाव दल हवाई एवं सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ ने घटनास्थल के लिए विक्टिम लोकेशन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, आरआर शॉ, डायमंड चेन शॉ, कर्बाइड टिप्ड चेन शॉ, चिपिंग हैमर, ड्रोन, पैलिकन लाइट, ड्रैगन लाइट, मेडिकल संसाधन रवाना कर दिए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जिलाधिकारी एवं एसएसपी के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है।