फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Rainfall: चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे सलधार में 20 मीटर ध्वस्त, सेना के वाहनों की आवाजाही ठप

Tue, 05 Aug 2025 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

नीती घाटी में सोमवार से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश के बीच मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे तपोवन से आगे सलधार में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मलारी हाईवे ध्वस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तेज बारिश के बीच मंगलवार को सलधार के पास करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सेना, आईटीबीपी के साथ ही सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। यहां हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश से हाईवे को खोलने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


नीती घाटी में सोमवार से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश के बीच मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे तपोवन से आगे सलधार में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त चट्टान से मलबा छिटककर आया, उस दौरान यहां किसी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: सैलाब के बीच जान बचाता दिखा शख्स, लोग बोले-भाग भाई भाग...और फिर; देखें वीडियो

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे के बाधित होने से चीन सीमा चौकियों में मौजूद सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। साथ ही नीती, गमशाली, फरकिया, मलारी, बांपा, मेहरगांव आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।

ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नीती घाटी में तेज बारिश हो रही है, जिससे हाईवे को खोलने का काम धीमी गति से चल रहा है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें