फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Accident: नैटवाड़ से जखोल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, पूर्व प्रधान की मौत, पांच लोग घायल

Thu, 20 Feb 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Accident News: यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी। फफराला खड्ड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नैटवाड़ से जखोल जा रही एक यूटिलिटी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआर की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी मोरी पहुंचाया।

विज्ञापन


Economic Survey 2025: रिपोर्ट में खुलासा...उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, नौ माह में आंकड़ा 1747 पहुंचा
विज्ञापन


तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि शाम को एक यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी। फफराला खड्ड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में दूणी गांव के पूर्व प्रधान उरी लाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं\, चालक समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें