कालसी। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे दैनिक वन कर्मचारियाें का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने विभाग से उनके बकाये वेतन के भुगतान की मांग करने के साथ यह चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कालसी स्थित भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दैनिक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबलू कुंवर ने कहा कि विभाग कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान नहीं होने से पिछले डेढ़ साल से कर्मचारी भारी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक कार्यबहिष्कार व धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में गोपाल, सुनील, मनोज कुमार, आनंद, कर्ण, रेणु देवी आदि शामिल रहे। संवाद