फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: खाई में गिरी गंगोत्री जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार, टायर फटने से हुआ हादसा, ऐसे बची जान

Tue, 02 May 2023 06:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

सोनगाड़ में शांति बैंड के पास कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। कार में उड़ीसा के संजय कुमार पुरोहित, सोहिलता पुरोहित, कमानी कांता नाथ, विजयलक्ष्मी नाथ सवार थे
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि कार एक पत्थर पर अटक गई। ऐसा नहीं होता तो कार नीचे भागीरथी नदी में जा गिरती। सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में सवार चार यात्रियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


Yamunotri Highway: यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, फिसलकर खाई की तरफ लटकी

हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि सोनगाड़ में शांति बैंड के पास कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। कार में उड़ीसा के संजय कुमार पुरोहित, सोहिलता पुरोहित, कमानी कांता नाथ, विजयलक्ष्मी नाथ सवार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के पत्थर पर अटकने से बड़ा हादसा बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और आपदा स्वंयसेवी राजेश रावत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा गया। पुलिस ने दर्शन के बाद उन्हें होटल में रुकवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें