उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में उनके 47 छात्र अलग-अलग राज्यों की न्यायिक परीक्षाएं पास करके जज बन चुके हैं, जो कि विवि के लिए गौरव की बात है। जज बनने वाली साक्षी श्रीवास्तव, दिव्यम चौधरी, नेहा झा, पायल झा, जूही कुमारी और राहुल कुमार वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया।
इस मौके पर विवि के वाइस चांसलर प्रो. एनके जोशी, डॉ. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ. वी भुवनेश्वरी, अनिल दीक्षित, डॉ. रजित शर्मा, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. रचना शर्मा, अम्बर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।