फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बाइक से दिल्ली से लौट रहे देहरादून के यूट्यूबर की दर्दनाक मौत

Thu, 04 May 2023 11:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के कनाट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र  चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के रहने वाले चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वह साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली जा रहे थे। बाइक  के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के  साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Chamoli:  बिरही–निजमुला मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग लापता, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी
विज्ञापन


उत्तराखंड के कनाट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र  चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना  एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट  46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।

डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई। बताते हैं कि उनके साथी  बाइक राइडिंग करते हुए आगे निकल चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें