उन्होंने 90 हजार देने पर होटल में काम करने के लिए कतर भेजने का आश्वासन दिया। 18 जनवरी को वह दिल्ली से कतर चले गए, लेकिन वहां से उन्हें सऊदी अरब ले गए। जहां उन्हें होटल के बजाए किसी अनजान जगह पर भेजा गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा जा रहा है और मारपीट कर किसी से बात भी नहीं करने दे रहे हैं।
पीड़ित ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर आपबीती सुनाते हुए शीघ्र घर बुलाने की गुहार लगाई है। विकास ने बताया कि एजेंट ने वापसी टिकट के साढ़े 13 हजार मांगे, लेकिन अब गुमराह कर रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से दीवान सिंह को स्वदेश लाने में मदद की गुहार लगाई है।