फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर: युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों ने की तलाश पर नहीं लगा अभी तक कोई सुराग

Sat, 26 Feb 2022 05:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर

सार

युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
डूबना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की गंगनहर में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गंगनहर में डूबे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


युवक की तलाश में जुटे हैं गोताखोर
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है। युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: बदरीनाथ हाईवे के डेंजर जोन कभी भी पड़ सकते हैं भारी, 30 अप्रैल तक दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस व गोताखोरों ने गंगनहर में युवक की घंटों तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास भी कुछ नहीं मिला है। युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें