फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड ने जीते नौ मेडल

विज्ञापन
नेशनल मास्टर्स चौंपियनशिप में मैडल विजेता उत्तराखंड बास्केटबॉल की पुरुष और महिला टीमें।
विज्ञापन
देहरादून। बड़ोदरा में हुई नेशनल मास्टर्स गेम्स चैैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा है। विभिन्न इंवेटों में उत्तराखंड ने नौ मेडल जीते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि बड़ोदरा में हुई नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप में पुरुष व महिला वर्ग में कई टीम इवेंट हुए। इसमें बॉस्केटबाल पुरुष इवेंट के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने गुजरात को हराकर गोल्ड मेडल जीता। महिला टीम ने भी तीसरा स्थान पाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। फुटबॉल (50 प्लस) इवेंट में उत्तराखंड ने सिल्वर, हैंडबाल पुरुष इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल, हैंडबाल महिला इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में उत्तराखंड टीम ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल भी जीते। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील डंग ने उत्तराखंड टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और टीमों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें