फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोल्ड और आठ पदक के साथ मेजबान उत्तराखंड बना बॉक्सिंग चैंपियन

Sat, 09 Dec 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
boxing - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो गोल्ड समेत दस पदक जीत मेजबान उत्तराखंड सभी दावेदारों को पछाड़कर अंडर-17 बाक्स‌िंग चैंपियनशिप का चैंपियन बना।
विज्ञापन


63वीं अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड और हरियाणा के बॉक्सरों का जलवा रहा। दो गोल्ड समेत दस पदक जीतकर मेजबान उत्तराखंड की टीम बालक वर्ग की चैंपियन बनी।

वहीं, 69 अंक हासिल कर महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। अंतिम दिन खेले गए आठ फाइनल मुकाबलों में से छह में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड के संजय कुमार और भरत बड़वाल ही फाइनल जीतकर गोल्ड जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में शुक्रवार को सभी भार वर्गों के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालिका 40-42 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने तमिलनाडु की विनोय को

पहले ही राउंड में नॉक आउट कर गोल्ड जीता। 42-44 किग्रा में दिल्ली की संजना ने आंध्र प्रदेश की पुरबी करमाकर, 44-46 किग्रा में सीबीएसई की रजनी ने हरियाणा की भारती, 46-48 किग्रा में हरियाणा की तनु ने मणिपुर की तिंगमिला, 48-50 किग्रा में चंडीगढ़ की कोेमल ने महाराष्ट्र की सिमरन, 50-52 किग्रा में हरियाणा की नेहा ने पंजाब की संदीप कौर, 52-54 किग्रा में हरियाणा की योगिता ने उत्तराखंड की नेहा मेहता, 54-57 किग्रा में मणिपुर की एच आशालता चानू ने सीबीएसई की माही राघव, को हराया।

57-60 किग्रा में हरियाणा की अरू रानी ने असम की सुष्मिता, 60-63 किग्रा में मणिपुर की एन मेनका देवी ने चांदनी मेहरा, 63-66 किग्रा में हरियाणा की प्रांजल ने गोवा की श्रीशा ज पुला, 66-70 किग्रा में पंजाब की तनीशवीर कौर संधू ने हिमाचल की श्रीजन शर्मा, 70-75 किग्रा में हरियाणा की नेहा ने महाराष्ट्र की हीरमल मकवाना, 75-80 किग्रा में मणिपुर की एल अनुपमा देवी ने हरियाणा की कोमल, 80 प्लस में महाराष्ट्र की आफिया ने पंजाब की कोमलप्रीत को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

खिलाड़ियों में दिखा जीतने का जुनून

बॉक्सिंग
बालक वर्ग के 44-46 किग्रा भारवर्ग में मणिपुर के निजामुद्दीन ने यूपी के विनय वैद्य, 44-46 किग्रा में पंजाब के कुलदीप सिंह ने महाराष्ट्र के नाना पिसल को हराया। 48-50 किग्रा में उत्तराखंड के संजय कुमार ने पंजाब के अक्षदीप को 4-1, 50-52 किग्रा में दिल्ली के रोहित ने उत्तराखंड के सौरभ चंद कोपरास्त ‌क‌िया।

52-54 किग्रा में आईपीएससी के चिराग ने उत्तराखंड के रजत भट्ट, 54-57 किग्रा में उत्तराखंड के भरत बड़वाल ने एमपी के विकास कुमार, 57-60 किग्रा में हरियाणा के अजय ने उत्तराखंड के देशरतन बोहरा, 60-63 किग्रा में दिल्ली के निश्चय ने आईपीएससी के कृष्णा, 63-66 किग्रा में हरियाणा के मोहित ने मणिपुर के थोकचोन डेनी का हराया।

66-70 किग्रा में चंडीगढ़ के अमन ने हरियाणा के अभिमन्यु, 70-75 किग्रा में महाराष्ट्र के प्रसाद परदेसी ने मणिपुर के थोकचोम सागर, 75-80 किग्रा में सीबीएसई के स्मित सिंह ने उत्तराखंड के अभय बेलवाल और 80 प्लस में दिल्ली के हर्ष राणा ने उत्तराखंड के हरीश सिंह को हराकर स्वर्ण कब्जाया।

मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि भारतीय सेना के पूर्व बॉक्सिंग कोच जनार्दन प्रसाद बलूनी, टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील शाह और बलूनी क्लासेज के निदेशक विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें