कार्रवाई के निर्देश
कुसुम कंडवाल ने दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने नजदीकी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को इन मामलों के संबंध में जागरूक करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व पॉक्सो अधिनियम से भी अवगत कराएं।
चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की घटना पर भी लिया संज्ञान
हल्द्वानी में चलती कार में 22 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। इसमें नोडल अधिकारी एसपी देहात ने बताया कि उक्त मामले में किशोरी आरोपियों के साथ स्वयं उनकी कार की अग्रिम सीट पर बैठी थी। युवती की गैंगरेप की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया है, इसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं पाई गई है। उक्त मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर 354 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुसुम कंडवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए पुलिस को रात के समय वाहनों की चेकिंग बढ़ानी चाहिए।