फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के साथ रन रेट सुधारने उतरेगी टीम उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को उत्तराखंड की भिड़ंत सिक्किम के साथ होगी। इस मुकाबले में उत्तराखंड की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन उत्तराखंड टीम का लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा, ताकि टीम का रन रेट बेहतर हो सके।
विज्ञापन

उत्तराखंड टीम बखूबी समझ रही है कि अंकों के मामले में पुडुचेरी उससे आगे है। कोई उलटफेर होने पर ही टीम अंकों में बराबरी कर सकती है। ऐसे में रन रेट के आधार पर ही फैसला होगा। उत्तराखंड का मैच कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
पिछले मैच में बल्लेबाजों ने किया निराश
पिछले मैच में 223 रन पर उत्तराखंड का स्कोर दो विकेट था, लेकिन इसके बाद 71 रनों पर सात विकेट लगातार गिरते चले गए। अगर उत्तराखंड के विकेट एक के बाद नहीं गिरते तो टीम का स्कोर करीब 320 के आस-पास पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मुकाबले
उत्तराखंड बनाम सिक्किम, कसिगा स्कूल, सुबह नौ बजे
असम बनाम अरुणाचल प्रदेश, तनुष क्रिकेट ग्राउंड
मणिपुर बनाम मिजोरम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें