- राज्य की लोकेशन में 75 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग पर डेढ़ करोड़ की सब्सिडी है
- गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा की फिल्मों के लिए यह अनुदान 20 लाख रुपये है
- शूटिंग के दौरान फिल्म यूनिट को पर्यटन विभाग व सरकारी गेस्ट हाउस में 50 प्रतिशत की रियायत है
- उत्तराखंड में फिल्म प्रदर्शन पर टिकट पर 30 प्रतिशत जीएसटी का लाभ
- शूटिंग के दौरान पांच पुलिस के जवान निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं
बालीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर और अदाकारा मृणाल ठाकुर ने उत्तराखंड की लोकेशन पर शूटिंग के अनुभव को ट्विटर पर साझा किया। अपनी यह खुशी उन्होंने ट्विटर पर संदेश के जरिए बयान की। वे यहां जर्सी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पिछले करीब 15 दिनों से हैं। उन्होंने शूटिंग कराने में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।
लॉकडाउन के दौरान परिषद के पास फिल्मों, विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो, वेबसीरीज, गढ़वाली व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गानों की शूटिंग के लिए 61 आवेदन प्राप्त हुए। औसतन हर दिन दो आवेदन हमें प्राप्त हो रहे हैं। पिछले तीन सालों में उत्तराखंड सरकार ने फिल्म निर्देशकों का विश्वास जीता है। उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन बन रहा है।
-केएस चौहान, नोडल अधिकारी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद