बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की गई
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से आगामी 24 घंटे बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें बारिश के मद्देनजर अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले में बाढ़ के खतरे की बात कही गई है।