फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सीजन में पहली बार छाया कोहरा, अगले हफ्ते और गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Wed, 09 Nov 2022 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की

सार

शहर में सुबह चार बजे से कोहरा छाने लगा था। गंगा किनारे सात बजे तक हल्की धुंध रही। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
हरिद्वार में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इस हफ्ते से तापमान गिरने की संभावना है। सितंबर-अक्तूबर में रिकॉर्ड बारिश हुई। इसका असर कोहरा और कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। 

विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ में हिमपात से बढ़ी ठंड, चीन सीमा पर नीती घाटी में जमने लगे झरने और गदेरे, तस्वीरें

शहर में सुबह चार बजे से कोहरा छाने लगा था। गंगा किनारे सात बजे तक हल्की धुंध रही। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस हफ्ते रविवार तक न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 25 डिग्री तक आने की संभावना है। इससे ठंड शुरू होगी और कोहरा ज्यादा छाएगा।
विज्ञापन


नरेंद्र रावत के मुताबिक इस साल अब तक 916 एमएम बारिश हुई। जबकि पिछले साल 938 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस साल सितंबर-अक्तूबर में 360 एमएम बारिश हुई, जो कि रिकॉर्ड है। आमतौर पर सितंबर-अक्तूबर माह में 70 से 72 एमएम बारिश होती है। मानसून सत्र के शुरुआत के बजाय आखिर में बारिश होने का असर ठंड और कोहरे के रूप में देखने को मिलेगा। पिछले सालों की तुलना में इस बार ठंड अधिक होगी।

विज्ञापन

रुड़की में वाहनों को लाइटें जलाकर करनी पड़ी आवाजाही 

रुड़की शहर में बुधवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और घना कोहरा छा गया। अचानक आए कोहरे से शहरवासी भी हैरान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन से आसमान में बादल छाए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि एक-दो दिन में बारिश हो सकती है। मंगलवार शाम को भी अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। करीब एक घंटे बाद मौसम फिर से साफ हो गया। वहीं बुधवार सुबह हर रोज की तरह लोग सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। इस दौरान मौसम बिल्कुल साफ था।

गंगनहर किनारे ही हल्का कोहरा दिखाई दे रहा था। करीब छह बजे अचानक कोहरा छाने लगा। कुछ ही देर में सड़कों पर कोहरा दिखाई देने लगा। कोहरे का आलम ये था कि लोगों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब नौ बजे तक कोहरा ऐसे ही बरकरार रहा। ऐसे में सुबह कोहरे से अनजान जो लोग गर्म कपड़ों के बिना ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, उन्हें कुछ हद तक ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरे को देखते हुए ठंड ज्यादा नहीं थी। नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें