मई की शुरुआत से बदलते मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। बुधवार की शाम को हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार के तापमान पर भी देखने को मिला। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बदले पैटर्न की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा है तो मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल रही है।