जबकि, 19 अप्रैल यानी मतदान के दिन 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली झोंंकेदार हवाओं से पर्वतीय इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास होगा। जबकि, मैदानी इलाकों में भले ही तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहे, लेकिन मौसम सुहाना रहेगा।
20 से फिर बढ़ने लगेगा तापमान
उत्तराखंड में 20 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 21 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।