फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: गर्मी की तपिश करने लगी परेशान, आज पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदान में राहत के आसार कम

Tue, 08 Apr 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आज पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि मैदान में राहत के आसार कम है।उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के शुरुआती दिनों से गर्मी की तपिश मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में 11 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


हवाएं चलने का अलर्ट जारी
प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35 के पार रहा। इसके चलते रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डाक्यूमेंट बनाएगा सेतु आयोग, पहली बैठक में शामिल हुए सीएम धामी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.9 और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री इजाफे के साथ 18.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। पंतनगर और मुक्तेश्वर में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जबकि, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें