फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : मौसम केंद्र ने जारी किए आंकड़े, मानसून में अब तक 12 फीसदी कम हुई बारिश

Sat, 05 Sep 2020 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मौसम केंद्र ने जारी किए बारिश के आंकड़े, सिर्फ चार जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 12 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान केवल चार जिले ही ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बाकी नौ जिलों में बारिश का प्रतिशत कम है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : प्रदेश में आज भी कई जगह बारिश के आसार

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बारिश के मामले में चंपावत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जहां 48 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पौड़ी और उत्तरकाशी में 43-43, रुद्रप्रयाग में 28, नैनीताल में 27, देहरादून में 20, टिहरी में 19, अल्मोड़ा में 17 और हरिद्वार में नौ फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर की स्थिति सबसे बेहतर है। जिले में अब तक डेढ़ गुना से ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा चमोली में 21, पिथौरागढ़ में 10 और ऊधमसिंह नगर में छह फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब तक प्रदेश में सामान्य रूप से 1002.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी केवल 883.9 मिमी बारिश ही हुई है। अभी मानसून सीजन में समय बाकी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है। 

विज्ञापन

सीजन में जिलावार बारिश (मिमी में) 

जिला    -    सामान्य बारिश    -    मौजूदा 
अल्मोड़ा    700.2                583.2 
बागेश्वर        700.2                1882.9 
चमोली        663                    804.2 
चंपावत        1117.2            582.6
देहरादून        1301                1035.7 
पौड़ी             1049.4             597 
टिहरी             845.3            680.5 
हरिद्वार            827.2            754.9 
नैनीताल        1189.5            867.4 
पिथौरागढ़        1318            1450.1 
रुद्रप्रयाग            1308.7        939.6 
ऊधमसिंह नगर        893.9        948 
उत्तरकाशी            1044.5        592.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें